देश में सामने आए 294 नए कोरोना मामले, 12 लोगों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: economic times
देश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 294 नए मामले सामने आए। इस दौरान 12 लोगों की मौत हुई। कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,46,69,715 हुई। मृतकों की संख्या बढ़कर 5,30,59 हुई। सक्रिय मामले घटकर 6,209 हुए। जो कुल मामलों का 0.01% है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 193 की कमी दर्ज की गई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.80% है।
