देश में सामने आए कोरोना संक्रमण के 3,011 नए मामले
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 3,011 नए मामले सामने आए हैं। जबकि अब कुल मामले 4,45,97,498 हो गए हैं। देश में सक्रिय मामले अब पहले के मुकाबले 37,444 से घटकर 36,126 हो गए हैं। 24 घंटे की अवधि में 1,318 मामलों की गिरावट दर्ज की गई है। देश में पिछले 24 घंटों में 4,301 ठीक हुए। ठीक होने वालों की कुल संख्या 4,40,32,671 हो गई है।
