देश में सामने आए 3,207 नए कोरोना केस, बीते दिन 3,410 लोग स्वस्थ हुए
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देश में बीते दिन कोरोना वायरस के 3,207 नए केस सामने आए। इस दौरान कोरोना से 29 लोगों की मौत हुई। कोरोना से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 5,24,093 हुई। फिलहाल, कोरोना के कुल एक्टिव केस 20,403 हैं। बीते दिन 3,410 लोग कोरोना से लड़कर स्वस्थ हुए। कुल स्वस्थ होने वालों की संख्या 4,25,60,905 हुई। अब तक 1,90,34,90,396 वैक्सीनेशन डोज लगी। कल 13,50,622 लोगों को कोरोना डोज दी गई।
