देश में सामने आए कोरोना के 3,303 नए मामले, 39 लोगों की हुई मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देश में बीते दिन कोरोना वायरस के 3,303 नए मामले सामने आए। इस दौरान कुल 39 लोगों की मौत हुई। अब तक देश में कोरोना से कुल 5,23,693 लोगों की मौत हुई। संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर अब 4,30,68,799 हुई। फिलहाल देश में 16,980 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं। पिछले 24 घंटों में देश में कुल 2,563 मरीज ठीक हुए। अब तक देश में कुल 4,25,28,126 लोग ठीक हुए।
