देश में कोरोना के 3,324 नए मामले मिले, 40 मरीजों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
एक दिन में कोरोना के 3,324 नए मामले सामने आने से देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,79,188 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी है। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, भारत में संक्रमण से 40 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,23,843 पर पहुंच गई है।
