देश में मिले 34,403 नए कोरोना मरीज, दुनिया में संक्रमितों की संख्या 22,78,42,906 हुई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
केंद्रीय स्वास्थ्य एवम् परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में भारत में 34,403 नए मरीज मिले। इस दौरान 37,950 डिस्चार्ज हुए। कुल संक्रमित 3,33,81,728 हुए। 3,25,98,424 लोग स्वस्थ हुए। 3,39,056 सक्रिय मरीज हैं। देश में अब तक 77.24 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगी। केरल और महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना मामलों के चलते स्थिति हालांकि चिंताजनक है। दुनिया में संक्रमितों की संख्या 22,78,42,906 हुई और कुल मृतक 46,84,242 हुए।
