भारत में मिले 347 नए कोरोना मरीज, चीन में बढ़ता संक्रमण बाकी देशों के लिए है खतरा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत में 347 नए कोरोना मामले सामने आए। संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 4,46,70,830 हुआ। उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 5,516 हुई। बीते दिन दिल्ली, गुजरात और कर्नाटक में एक-एक मरीज की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,30,604 हुई। वहीं, चीन में बीते 24 घंटों में 32,943 मामले सामने आए जो कि कल की तुलना में 1287 अधिक है। चीन के चाओयांग में 35 लाख लोग घर में कैद हैं।
