देश में सामने आए 360 कोरोना संक्रमित, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 6,046 हुई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 360 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,70,075 पर पहुंच गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 6,046 रह गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण से पांच और मरीजों के जान गंवाने से मृतक संख्या बढ़कर 5,30,596 हो गई है।
