भारत में 408 नए संक्रमित मिले, चीन में संक्रमितों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत में 408 नए संक्रमित सामने आने के बाद कुल मामलों की संख्या 4,46,70,483 हुई। जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 5,881 हुई। संक्रमण से पांच और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,30,601 हो गई है। दूसरी तरफ, चीन में एक बार फिर कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही हैं। बुधवार को दैनिक कोविड केस 31,454 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए।
