x

देश में बीते दिन मिले 4575 नए संक्रमित, 145 की मौत

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

देश में कोरोना संक्रमण खत्म होने लगा है। देश में बीते दिन कोरोना के 4,575 नए संक्रमित सामने आए। इस दौरान 145 लोगों की मौत हुई। देश में एक्टिव केसों की संख्या 46,962 रह गई है। अब तक कुल मौतों की संख्या 5,15,355 हुई। अब तक कुल डिस्चार्ज लोगों की संख्या 4,24,13,566 है। देश में अब तक कुल टीकाकरण का आंकड़ा 179 करोड़ 33 लाख 99 हजार 555 डोज लगीं।