देश में सामने आए 501 नए संक्रमित, कुल 5,30,535 लोगों की अब तक मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देश में बीते दिन कोरोना के 501 नए संक्रमित मिले। इस दौरान 2 मरीजों की मौत हुई। देश में कोरोना से अब तक कुल 5,30,535 लोगों की मौत हुई। बीते दिन 856 लोग स्वस्थ हुए। अब कोरोना से स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 4,41,28,580 हो चुकी है। वर्तमान में एक्टिव केस 7561 हैं। कल 1,02,581 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। अब तक कुल 2,19,82,38,649 वैक्सीनेशन हो चुका है।
