देश में मिले 5,379 नए कोरोना मरीज, सक्रिय मरीज 50,594 हुए
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देश में कोरोना वायरस के 5,379 नए मामले सामने आए। कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,44,72,241 हुई। इस दौरान 27 लोगों की मौत हुई। मृतकों की संख्या बढ़कर 5,28,057 हुई। जबकि मृत्यु दर 1.19% दर्ज की गई। सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 50,594 रह गई। बीते दिन 1,742 लोग ठीक हुए। स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 4,38,93,590 हुई। अब तक देश में 213.91 करोड़ टीकों की खुराक दी गई।
