देश में सामने आए 5,439 नए कोरोना संक्रमित, कुल 65,732 मरीज सक्रिय
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 5,439 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान कुल 22,031 लोग महामारी से लड़कर ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना का दैनिक पॉज़िटिविटी रेट अब 1.70% हो गया है। वहीं, कुल 4,38,25,024 लोग संक्रमण से रिकवर हुए हैं और सक्रिय मामलों की संख्या फिलहाल 65,732 है।
