देश में सामने आए 5,910 नए कोरोना संक्रमित, 9 संक्रमितों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देश में कोरोना के 5,910 नए मरीज मिले। इस दौरान कुल 7,034 लोग ठीक हुए। जबकि 9 संक्रमितों की मौत हुई। वायरस से ठीक होने वालों की संख्या 4,38,80,464 हुई। रिकवरी दर 98.69 प्रतिशत हुई। सक्रिय मरीजों की संख्या 53,974 है। जबकि दैनिक संक्रमण दर 2.60 प्रतिशत है। बीते 24 घंटों में 2.27 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। अब तक 88 करोड़ 73 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।
