x

कोरोना के 44489 मामलों में से 60.72% मामले छह राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से

Deeksha Mishra

News Editor
Image Credit: shortpedia

गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि बीते 24 घंटे में कोरोना के 44489 मामलों में से 60.72% मामले छह राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से हैं। इनमें सबसे ज्यादा मामलों की पुष्टि केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से हुई है। वहीं 524 मौतों में से 60.50% दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में हुई हैं। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 99, महाराष्ट्र में 65 और पश्चिम बंगाल में 51 मौतें हुई हैं।