देश में सामने आए 6,168 नए कोरोना मरीज, 21 की गई जान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देश में बीते दिन 6,168 कोरोना संक्रमित मामले मिले। इस दौरान 21 लोगों की मौत हुई। देश में कोरोना के कुल मामलों का आंकड़ा 4,44,42,507 हुआ। फिलहाल सक्रिय मामले 58,910 हैं। जबकि कोरोना से लड़कर ठीक होने वालों की संख्या 4,38,55,365 हो गई है। साथ ही कोरोना से लड़ते हुए कुल 5,27,932 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा, देश में अभी तक 88,64,66,255 कोरोना सैंपल के टेस्ट हो चुके हैं।
