बीते दिन सामने आए 6,561 नए मामले, देश में अब तक 4,29,45,160 संक्रमित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देश में कोरोना महामारी के 6,561 नए मामले सामने आए। इस दौरान 142 संक्रमितों की मौत हुई। देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,29,45,160 हुई। देश में अब तक 5,14,388 मरीजों की मौत हुई। वहीं बीते दिन 14,947 मरीज ठीक हुए। अब तक कुल 4,23,53,620 मरीज ठीक हुए। देश में कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामलों की संख्या 77,152 है। देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा अब तक 1,78,02,63,222 तक पहुंचा।
