देश में सामने आए 6,594 नए कोरोना संक्रमित, अब तक 85,54,30,752 सैंपल टेस्ट हुए
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 6,594 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या 50,548 है। भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 3,21,873 सैंपल टेस्ट किए गए। अब तक कुल 85,54,30,752 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। अब तक वैक्सीनेशन के तहत 195.35 करोड़ टीके लगाए गए। वहीं, देश में रिकवरी रेट 98.68% है जबकि पॉजिटिविटी रेट 2.32% है
