देश में बीते दिन मिले 6,990 मरीज, बीते साल मई के बाद सबसे कम मामले
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत में पिछले 24 घंटे में 6,990 नए कोरोना संक्रमित सामने आए और 190 मरीजों की मौत हुई। कुल संक्रमितों की संख्या 3,45,87,822 हुई। इनमें से 4,68,980 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 1,00,543 हुई। पिछले 24 घंटे में देशभर में 10,116 मरीज ठीक हुए। ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 3,40,18,219 हुई। वहीं लगभग 64.12 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।
