x

देश में 7,145 नए कोरोना मामले आए सामने, 289 लोगों की हुई मौत

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 7,145 नए मामले मिले। इस दौरान 289 लोगों की मौत हुई और 8,706 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं अब तक कुल 3,41,71,471 मरीज ठीक हो चुके हैं। एक्टिव मामलों की संख्या 84,565 है, जो कि पिछले 569 दिनों में सबसे कम है। अब तक कोरोना वायरस से 4,77,158 मरीजों की मौत हो चुकी है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,36,66,05,173 पहुंचा।