पटना एम्स में 72 स्टाफ संक्रमित, बिहार के 590 डॉक्टर और 5000 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: NDTV
पटना एम्स में 72 स्टाफ संक्रमित पाए गए। कोरोना से 2 मरीजों की मौत हुई। यहां 2,275 नए संक्रमित मिले। बता दें बिहार के 590 डॉक्टर और 5000 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित हो चुके हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में कोरोना के 6,015 नए केस मिले। दो विधायक ओर डीएसपी समेत 20 पुलिसकर्मी संक्रमित मिले। दूसरी तरफ उत्तराखंड में कोरोना के 3,005 नए मामले दर्ज हुए। राज्य में टेस्ट कराने वाला हर दसवां व्यक्ति संक्रमित है।
