देश में कोरोना के 7,240 नए मामले सामने आए, कुल सक्रिय मामले 32,498 हुए
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 7,240 नए मामले सामने आए। इस दौरान 8 लोगों की मौत भी हुई और कुल 3,591 लोग डिस्चार्ज हुए। कुल रिकवरी दर लगभग 98.71% है। अब तक 4,26,40,301 लोग रिकवर हुए। कुल सक्रिय मामले बढ़कर 32,498 हो गए हैं। महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5,24,723 हो गई है। इसके अलावा, अब तक 85,38,63,238 नमूनों का परीक्षण किया गया है।
