देश में मिले 7,591 नए कोरोना संक्रमित, 30 लोगों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Economic Times
भारत में कोरोना के 7,591 नए मरीज मिले। इस दौरान 30 लोगों की मौत हुई। बीते 24 घंटे में 9,206 लोग कोरोना से लड़कर ठीक हुए। देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या 4,38,02,993 हुई। फिलहाल देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 84,931 है। बीते 24 घंटों में 1.65 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। अब तक कुल 88 करोड़ 52 लाख टेस्ट किए गए हैं।
