देश में सामने आए 8,306 नए मामले, सक्रिय मामलों की संख्या 98,416
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में 8,306 नए मामले सामने आए और 8,834 ठीक हुए। सक्रिय मामलों की संख्या 98,416 हुई; जोकि 552 दिनों में सबसे कम है। भारत में बीते रविवार ओमिक्रोन वैरिएंट के 18 नए केस सामने आए हैं। अब तक राजस्थान, महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात और कर्नाटक में इस नए वेरिएंट के कुल 22 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।
