x

देश में कल 8,503 नए कोरोना संक्रमित मिले, 624 मौतें हुईं

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

भारत में पिछले 24 घंटों में 8,503 नए कोरोना संक्रमित सामने आए। इस दौरान 7,678 मरीज ठीक हुए और 624 मौतें हुईं। देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामले 94,943 हैं। कोरोना से अब तक कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 3,41,05,066 है, जबकि मरने वालों की संख्या 4,74,735 है। इसके अलावा कुल टीकाकरण का आंकड़ा 1,31,18,87,257 तक पहुंचा। साथ ही कोरोना के कुल 65,32,43,539 सैंपल अब तक जांचें गए।