सामने आए 937 नए कोरोना मामले, एक्टिव मरीजों की संख्या 14,515 रही
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ndtv
भारत में बीते दिन कोरोना महामारी के 937 नए मामले सामने आए। देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,46,61,516 हुई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 14,515 रही। भारत में संक्रमण से 9 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,30,509 हो गई है। देश में कुल 4,41,16,492 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। बीते दिन उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 324 की कमी दर्ज की गई।
