देश में अब तक कुल 109,08,16,356 वैक्सीनेशन हुआ, कल सामने आए 10,126 नए कोरोना संक्रमित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देश में पिछले 24 घंटे में 10,126 नए कोरोना संक्रमित सामने आए और 332 लोगों की मौत हुई। कोरोना के कुल मामलों की संख्या 3,43,77,113 हुई। सक्रिय मामले 1,40,638 हैं। पिछले 24 घंटे में 11,982 लोग ठीक हुए। अब तक कुल 3,37,75,086 लोग ठीक हुए और कुल 4,61,389 मौतें हुईं। पिछले 24 घंटे में 59,08,440 वैक्सीनेशन हुआ। अब तक कुल 109,08,16,356 वैक्सीनेशन हो चुका है। रिकवरी रेट 98.25 प्रतिशत है।
