ब्रिटेन में पशु चिकित्सा अधिकारी ने पालतू कुत्ते में की कोरोना संक्रमण की पुष्टि
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: nbc news
ब्रिटेन में एक पालतू कुत्ते में कोरोना वायरस की पुष्टि यूके के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने की। इससे पहले दुनिया के अलग-अलग देशों में अन्य जानवरों में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है। पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि वेयब्रिज में पशु और पादप स्वास्थ्य एजेंसी प्रयोगशाला में परीक्षणों के बाद संक्रमण की पुष्टि हुई। उनके मुताबिक, कुत्ता अब घर पर ही ठीक किया जा रहा है।
