x

देश में मिले कोरोना के करीब 1 लाख 17 हजार नए मामले, यूपी में संक्रमण की रफ्तार तेज

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के करीब 1 लाख 17 हजार मामले सामने आए। देश में 10 दिनों में ही 20 गुना मरीज बढ़े। मुंबई और दिल्ली के बाद अब यूपी में भी संक्रमण की रफ्तार तेज हुई। मुंबई में बीते 24 घंटे में कोरोना के 20,181 नए मामले मिले। राजस्थान में 2,656 कोरोना के नए मामले मिले। मिजोरम में कोरोना वायरस के 579 नए मामले मिले।