चीन के डिज्नीलैंड पार्क में एक शख्स के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर 30 हजार लोगों की हुई जांच
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
चीन ने एक आगंतुक के कोरोना जांच में सकारात्मक परीक्षण आने के बाद शंघाई डिज्नीलैंड पार्क को बंद कर दिया। इस दौरान पार्क में करीब 30,000 आगंतुक मौजूद थे। यह घटना रविवार की है, जिसमें एक ग्राहक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सभी आगंतुक को कोविड परीक्षण कराने के लिए मजबूर किया गया। हांग्जो शहर के एक व्यक्ति के कोविड परीक्षण करने पर वह पॉजिटिव पाया गया था।
