एक हफ्ते बाद कोरोना के नए केस 40 हजार के नीचे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: PTI
कोरोना मामलों को लेकर रविवार का दिन राहत देने वाला रहा। बीते 24 घंटे में कोरोना के 38,948 मामले दर्ज किए गए, 43,903 लोगों ने इस बीमारी को मात दी, जबकि पिछले 24 घंटे में 219 संक्रमितों ने दम तोड़ा। नए केस का आंकड़ा 9 दिन बाद सबसे कम रहा। साथ ही मौत का आंकड़ा भी लंबे समय बाद 300 के नीचे पहुंचा है। केरल राज्य में रोजाना 29 हजार पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं।
