करीब नौ महीने बाद देश में सबसे कम कोरोना संक्रमित, 24 घंटे में 197 लोगों ने तोड़ा दम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Zee news
बीते 24 घंटो में कोविड-19 मामलों में सोमवार के मुकाबले और गिरावट आई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए आंकड़ों के तहत 24 घंटे के अंदर देश में 8,865 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई। सोमवार को यह 10,229 कोरोना के मामले सामने आए। इसके अलावा बीते 24 घंटों में देश में 197 मौतें कोरोना की वजह से हुईं तो 11,971 लोग ठीक होकर अपने घर चले गए।
