15,823 नए मरीज मिलने पर देश में संक्रमितों की कुल संख्या 3,40,01,743 हुई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: BBC
कल देश में 15,823 नए मरीज मिले, इस दौरान 226 नई मौतें हुईं। इस दौरान 22,844 डिस्चार्ज हुए। 2,07,653 सक्रिय मरीज हैं। कुल संक्रमित मामले 3,40,01,743 हैं। कुल स्वस्थ लोगों की संख्या 3,33,42,901 है। कुल मृतकों की संख्या 4,51,189 है। कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 96,43,79,212 हुआ, जिसमें से कल 50,63,845 टीके लगे। केरल में संक्रमित मामलों की दर नहीं घटी। यहां कल 7,823 मामले मिले और 106 मौतें भी हुईं।
