देश में आएगी एक और कोरोना वैक्सीन, रूसी स्पुतनिक लाइट वन-शॉट कोरोना वैक्सीन को मंजूरी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देश में एक और कोरोना वैक्सीन आ सकती है। हाल ही में ड्रग्स कंट्रोलर जनरल आफ इंडिया की विषय विशेषज्ञ समिति ने रूसी स्पुतनिक लाइट वन-शॉट कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक 168.47 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसके अलावा, पिछले 24 घंटे में 55,58,760 लोगों का टीकाकरण किया गया है।
