कोरोना वैक्सीन की जगह शख्स को लगाई एंटी-रेबीज वैक्सीन, दो स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ हुई कार्रवाई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India TV News
ठाणे में एक शख्स को कोरोना वैक्सीन की जगह एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई गई। मामले में डाक्टर और नर्स के खिलाफ कार्रवाई हुई। दरअसल, राजकुमार यादव नामक शख्स सोमवार को कलवा पूर्व के एटकोनेश्वर नगर प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल केंद्र में कोरोना वैक्सीन के लिए आया था। जहां उसे कोरोना वैक्सीन की जगह एंटी-रेबीज वैक्सीन लगा दी गई। नगर निगम ने गलती स्वीकार करते हुए डाक्टर और नर्स को निलंबित कर दिया।
