31 मार्च से मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के अलावा कोरोना की सभी पाबंदियां खत्म
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देश में 31 मार्च से मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग को छोड़कर कोरोना संबंधी सभी पाबंदियां खत्म हो जाएंगी। गृह मंत्रालय के मुताबिक, अब कोरोना के हालात काबू में हैं। इसे रोकने लिए डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट लागू करने की जरूरत नहीं है। हालांकि, लोगों से अभी अलर्ट रहने के लिए कहा गया। अगर केस दोबारा बढ़ते हैं तो सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अपने स्तर पर नियम लागू कर सकेंगे।
