नेपाल में कोरोना संक्रमित भारतीय पर्यटकों के प्रवेश पर रोक, 4 पर्यटक वापस लौटाए गए
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
नेपाल ने जांच में कोरोना संक्रमित पाए गए भारतीय पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगाई। 4 भारतीय पर्यटकों को इस संबंध में भारत वापस भेजा भी गया है। पर्यटक पश्चिमी नेपाल के बैताडी जिले में झूलाघाट सीमा बिंदु के माध्यम से नेपाल में दाखिल हुए थे। बैताडी में स्वास्थ्य कार्यालय के सूचना अधिकारी ने बताया कि सभी संक्रमित निकले। जिसके बाद उन्हें भारत वापस जाने के लिए कहा गया है।
