एक हिंदू होने के नाते कह सकता हूं कुंभ मेला नहीं होना चाहिए था: सोनू निगम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सोनू निगम ने कुंभ मेले को लेकर एक बयान दिया। हरिद्वार में कुंभ मेले का आयोजन किया गया जिसमें खबरों के मुताबिक करीब 1,700 से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। सोनू निगम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया कि सीसीमैं किसी और के बारे में कुछ नहीं कह सकता, लेकिन एक हिंदू होने के नाते ये ज़रूर कह सकता हूं कि कुंभ मेला नहीं होना चाहिए था।'
