x

भारत बायोटेक ने कोवैक्सीन टीके का उत्पादन धीमा करने का किया ऐलान

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: India

पहला स्वदेशी टीका बनाने वाली फार्मा कंपनी भारत बायोटेक ने हाल ही में कोवैक्सीन टीके का उत्पादन धीमा करने का ऐलान किया है। कंपनी ने कहा कि हमने अपने सप्लाई दायित्व पूरे कर लिए हैं। टीके की मांग में आई कमी को देखते हुए अस्थाई रूप से इसका उत्पादन धीमा करने का फैसला लिया गया। कंपनी ने कहा कि आने वाले समय में कंपनी मेंटेनेंस, अपग्रेडेशन पर ध्यान केंद्रित करेगी।