x

तीन वैक्सीन को मिलाकर लगाने संबंधी ट्रायल के लिए भारत बायोटेक ने डीसीजीआई से मांगी अनुमति

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

देश में 3 वैक्सीन को मिलाकर लगाने संबंधी ट्रायल भी हो सकता है। दरअसल, भारत बायोटेक ने इस संबंध में अनुमति मांगी है। भारत बायोटेक ने कोवाक्सिन, कोविशील्ड और नैसल वैक्सीन का एक साथ ट्रायल करने की अनुमति मांगी है। अध्ययन में किसी को पहले कोवाक्सिन और बाद में कोविशील्ड की एक-एक खुराक दी जाएगी। कोवाक्सिन को नैसल तकनीक के जरिए दिया जाएगा जिसमें सुई लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती।