कोरोना मुक्त प्रदेश बना बिहार, बीते 24 घंटे में नहीं मिला कोई संक्रमित मामला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बिहार को कोरोना मुक्त प्रदेश माना गया क्योंकि यहां बीते 24 घंटे में एक भी संक्रमित नहीं मिला। यहां 1,44,185 सैंपलों की जांच में कोई कोरोना संक्रमित नहीं मिला। हालांकि पटना में असम के एक व्यक्ति का सैंपल लिया गया था, जो पॉजिटिव पाया गया। इस पर राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेश संजय कुमार सिंह ने कहा कि दूसरे राज्य के मामले को अपने बिहार में नहीं जोड़ सकते।
