केंद्र सरकार ने राज्यों के लिए जारी की 8,873 करोड़ की पहली किस्त
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
केंद्र ने राज्यों को राहत देने के लिए एसडीआरएफ के केंद्रीय हिस्से की पहली किस्त जारी की। पहली किस्त के तहत केंद्र ने 8,873.6 करोड़ रुपये सभी राज्यों के लिए जारी किए। वित्त मंत्रालय ने बताया कि 2021-22 के लिए एसडीआरएफ से राज्यों को मदद देने के लिए पहली किस्त जारी की गई। इनमें से 4,436.8 करोड़ रुपये का इस्तेमाल राज्य सरकारें कोरोना की रोकथाम के लिए कर सकती हैं।
