केजरीवाल बोले- कोरोना को रोकने दिल्ली में बढ़ेंगी पाबंदियां
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सीएम केजरीवाल ने कहा कि जिस तरह से संक्रमण फैल रहा है, उसपर अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है। दिल्ली में जल्द और पाबंदियां लगाई जाएंगी। इसको लेकर विशेषज्ञों से चर्चा भी की जा रही है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि फिलहाल दिल्ली में लॉकडाउन की कोई संभावना नहीं है। हमारी टीम केद्र और दिल्ली के विशेषज्ञों के संपर्क में है। इस वेव का पीक कहां जाएगा, कहा नहीं जा सकता।
