कोरोना के 15,102 नए मामले सामने आए, कल की तुलना में 2000 अधिक लोग संक्रमित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देश में जहां आज कोरोना के मामलों में फिर से बढ़ोतरी देखी गई है तो वहीं मृतकों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बुधवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 15,102 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 278 लोगों की मौत भी हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार देश में अब कोरोना संक्रमण के कुल 1,64,522 सक्रिय मामले बचे हैं।
