देश में कोरोना मामलों में बढ़ोतरी, 24 घंटों में 2,208 नए केस मिले
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देश में एक बार फिर कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शुक्रवार 28 अक्टूबर को कोरोना के ताजा आंकड़े जारी किए गए। बीते 24 घंटों में देश के अंदर कोरोना के 2,208 नए मामले सामने आए। एक दिन में ही कोरोना के मामले में दोगुना की वृद्धि हुई। 27 अक्टूबर को कोविड 19 के 1,112 मामले दर्ज किए गए थे।
