चीन में फिर बढ़े कोरोना केस, कुछ शहरों में लॉकडाउन की घोषणा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: the guardian
चीन में सप्ताहभर की छुट्टी के दौरान कोरोना मामलों की संख्या 3 गुना बढ़ने के चलते और कम्युनिस्ट पार्टी की आगामी एक प्रमुख बैठक के मद्देनज़र सरकार ने कुछ शहरों में दोबारा लॉकडाउन और यात्रा पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया। पिछले दिन की जांच के दौरान अधिक संख्या में नये संक्रमितों के मिलने के बाद उत्तरी चीन के शांक्सी प्रांत के फेनयांग शहर में सोमवार को लॉकडाउन लगा दिया।
