देश में फिर बढ़े कोरोना के मामले, 24 घंटे में मिले 10,649 केस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देश में कोरोना वायरस के नए मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में बुधवार सुबह आठ बजे तक देश में कोरोना के 10,649 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या 10,677 है। इससे 32 लोगों की मौत हो गई। देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या 04 करोड़ 37 लाख 44 हजार 301 हो गई है।
