देश में 1,259 नए कोरोना संक्रमित मिले, सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 15,378 हुई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Zee News
देश में बीते दिन कोरोना संक्रमण के 1,259 नए मामले मिले। इस दौरान 1,705 लोग ठीक हुए और 35 मरीजों की मौत हुई। कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या 4,24,85,534 हुई। रिकवरी दर बढ़कर 98.75 प्रतिशत तक पहुंच गई है। फिलहाल देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 15,378 हुई। दैनिक संक्रमण दर 0.22 प्रतिशत है। अब तक कुल 78 करोड़, 79 लाख टेस्ट हुए।
