खत्म हो रहा कोरोना, भारत में कोविड-19 के आए इतने नए मामले
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Ndtv
भारत में नए संक्रमितों में एक बार फिर से हल्की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। गुरुवार की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 197 नए संक्रमित मिले। इस दौरान पांच मौत दर्ज की गई। देश में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 5,30,663 हो गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 274 लोग स्वस्थ हुए हैं।
