आज से 12 से 14 साल के बच्चों का कोरोना टीकाकरण शुरू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस है। इस मौके पर आज से 12 से 14 साल के बच्चों का कोरोना टीकाकरण शुरू हुआ। बच्चों को केवल कोर्बेवैक्स टीका ही लगेगा, जिसका निर्माण हैदराबाद स्थित बायोलॉजिकल-ई ने किया है। बच्चे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के अलावा सीधे वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर वैक्सीन लगवा सकते हैं। 4,74,73,000 बच्चों को वैक्सीनेशन के इस दौर में शामिल किया जाएगा। डॉक्टर्स को वैक्सीन के मिश्रण से बचने के लिए ट्रेनिंग के आदेश दिए गए।
